जब भी फल खाने की बात आती है तो हम सब के सामने सेव का चित्र अपने आप आने लगता है। आये भी क्यों न, सेव जो दिखने में सुंदर और खाने में इतना स्वादिष्ट है। उसके लाभ भी बहुत ज्यादा है। सेव खाने में तो बड़ा स्वादिष्ट है ही साथ ही सेव का जो सबसे बड़ा गुण है कि यह हमारे रोग – प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे हमारा शरीर बीमारियों से लडऩे में सक्षम हो जाती है। हर रोज एक सेव खाना आपको डॉक्टर से एक दिन दूर रखता है- अगर आपको स्वस्थ रहना है तो रोजाना एक सेव खाना शुरू कर दीजिये।
रोग – प्रतिरोधक क्षमता वर्धक:
यदि आपको अपने प्रतिरोधक तन्त्र को मजबूत बनाना हो तो सेव का सेवन शुरू कर दे। सेव में ऐसे तत्व होते है जो रोग – प्रतिरोधक क्षमता को हमारे शरीर में बढ़ावा देते है जिससे हमें रोगों से लडऩे में काफी मदद मिलती है।
खून की कमी दूर करे:
सेव शरीर से खून की कमी को बहुत जल्द दूर करता है। अपने शरीर में खून को साफ़ करने और बढ़ाने के लिए आप सेव का सेवन शुरू कर सकते है।
कब्ज से देता है राहत:
आज कब्ज की शिकायत दिनोंदिन बढ़ती ही चली जा रही है। लोगों को अपने शरीर की परवाह तो है नहीं इसलिए उनको जो भी खाने को मिल रहा उसे खाए जा रहे हैं। जब भी उनको फ़ास्ट फ़ूड मिलता है तो वे खुद को रोक नहीं पाते, नतीजा यह होता है कि शरीर में कब्ज होने लगता है। ऐसे में उनको अपना मल निकालने में परेशानी उठानी पड़ती है। अगर कब्ज की शिकायत होती है तब सेव खाना बेहतर है।
पाचन तन्त्र को स्वस्थ रखें:
अगर आपको स्वस्थ जीवन जीना है तो आपका पाचन तंत्र का ठीक होना आवश्यक है। आप हर दिन के आहार में सेव को भी शामिल कर लें। जब सेव आपके पाचन – तन्त्र को सही रखेगा तो आपको भोजन पाचन होने लगेगा।
दाँतों में देता है चमक:
दांतों की चमक को बनाये रखने और दाँतों से बेक्टीरिया व वायरस दूर करने के लिए सेव काफी लाभकारी है। सेव खाने से दाँतों में एक चमक आती है जो हमारे दाँतों को सुंदर बना देती है।
यकृत को दे मजबूती:
यकृत हमारे शरीर का एक अहम् अंग है। यकृत हमारे शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है लेकिन अगर उस में समस्या आ गई तो शरीर में कई प्रॉब्लम आनी शुरू हो सकती है। इससे बचाव करने का तरीका सेव में है। सेव बहुत ही आसानी से यकृत को मजबूत बना देता है।
त्वचा बनाये सुन्दर:
आज सुंदर दिखना हर किसी की चाह है लेकिन वे खाते है फास्ट – फ़ूड। जिससे उनके चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। अगर हम प्राकृतिक चीजें खाएँगे तो त्वचा में एक अलग ही चमक नजर आएगी। यह सब आपको फलों के द्वारा मिल सकता है और इस दिशा में सेव काफी लाभकारी होता है। रोज सेव खाइए और फिर देखिये कैसे आपकी सुन्दरता बढ़ती जाती है।
वैद्य महेश चन्द्र शर्मा