अनचाहे बाल अगर किसी इन्सान के हाथ, पैर, कमर या चेहरे पर हो, तो उससे उसकी खूबसूरती पर फर्क पड़ता है। इन अनचाहे बाल की वजह से हमें कई बार लोगों के सामने शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। आजकल अनचाहे बाल को हटाने के लिए बहुत से तरीके है जैसे- लेजऱ ट्रीटमेंट, electrolysis और परमानेंट वैक्सिंग। ये सभी बहुत महंगे और हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में बहुत से घरेलु नुस्खे और उपाय हैं जिससे आप घर पर ही प्राकृतिक तरीके से शरीर के अलग अलग भागों से अनचाहे बाल हटा सकती है। इनसे हमारे शरीर को किसी भी तरीके का नुकसान नहीं होता।
पपीते के द्वारा –
पपीते में papain enzymes होता है, जो बालों को बढऩे से रोकता है। इसका उपयोग करने से आपके बालों का बढऩा कम हो जाता है और वे जल्दी दिखाई नहीं पड़ते। पपीता सेंसिटिव स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है।
पहला तरीका – इसके लिए आपको चाहिए २ चम्मच पपीता और हल्दी पाउडर ½ चम्मच । सबसे पहले पपीते को छील कर मिक्सी में पीस लें। अब इस पेस्ट हल्दी मिलाएँ। इस पेस्ट को १५ मिनट के लिए फेस और गर्दन में अच्छे से लगाएँ। अब पानी से धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में २ बार करें।
दूसरा तरीका – १ चम्मच पेस्ट, १/४ चम्मच हल्दी पाउडर, १/४ चम्मच बेसन, ४ चम्मच एलोवीरा जेल, २ चम्मच सरसों तेल। इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने शरीर में जहाँ बाल है वहां पर लगायें। पेस्ट को हमेशा बालों की ग्रोथ के उल्टे डायरेक्शन में लगाएँ। १५-२० मिनट के लिए इसे सूखने छोड़ दें। अब एक साफ़ कपड़ा ले और जिस तरीके से पेस्ट लगाया था उसी डायरेक्शन में कपड़े से पेस्ट साफ़ करे। पेस्ट निकालने के बाद पानी से धो लें और टोवल से पौंछ लें। अब ओलिव आयल या अन्य नमीकारक से त्वचा की मालिश करें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में ३ बार करें।
हल्दी द्वारा –
हल्दी में बालों को बढऩे से रोकने की भी क्षमता होती है। यह अनचाहे बाल हटाने के घरेलू नुस्खे और उपाय का बहुत आसान तरीका है।
सामग्री – हल्दी २ चम्मच (अपने शरीर के हिसाब से मात्रा बढ़ा दें), पानी या दूध (पेस्ट के लिए)
तरीका – हल्दी को दूध या पानी के साथ मिलाएँ, पेस्ट इतना गीला रखें कि वह आपके फेस पर आसानी से लग जाये। स्किन पर इसे लगायें और १५-२० मिनट तक सूखने दें। अब इसे गुनगुने पानी से धो लें।
टिप – अगर आपके शरीर में ज्यादा बाल है तो इन बालों को हटाने के लिए आप इस पेस्ट में बेसन और ओट्स को दूध के साथ मिलाएं और लगायें।
नीबू और शक्कर द्वारा –
नीबू शक्कर का मिक्सचर हाथ-पैरों और चेहरे के बालों को हटाने के लिए बहुत अच्छा है। नीबू प्राकतिक ब्लीच भी होता है जो हमारे स्किन के बालों को हल्का रंग देता है जिससे वो दिखाई नहीं देते।
सामग्री – २ चम्मच शक्कर, २ चम्मच नीम्बू रस, ५-६ चम्मच पानी।
तरीका – सभी को अच्छे से मिक्स करें, शक्कर को घुलने ना दें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर लगायें, और १५-२० छोड़ दें। अब चेहरे की हल्की-हल्की मालिश करते हुए पेस्ट साफ़ करें। २-३ हफ्ते इसे करते रहें, इसके बाद आपको असर खुद समझ आएगा।
शालिनी साहू










