हम दिन प्रतिदिन कई लोगों से मिलते हैं जिनसे मिलकर हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है और उनसे काफी प्रभावित होते हैं। लेकिन कई बार हमे कुछ ऐसे लोग भी मिल जाते है जिनसे मिलने के बाद हम उनसे दूर भागते रहते है और उनसे बात करने से बचते हैं। इसके कई कारणों में से एक कारण है मुँह से बदबू का आना।
कारण:
मुँह की बदबू के कई कारण है। इनमें से कुछ तो हम अपनी गलतियों के कारण करते हैं तो कुछ कारण हमारे ध्यान न देने से होते हैं। अगर हम अपने मुँह की सफाई का ध्यान रखे तो शायद ही हो कि हमारे मुँह पर बदबू आये तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर क्या है मुँह की बदबू के कारण –
अगर हम अपनी जीभ और दाँत अच्छी तरह से साफ़ न करें तो हमारे जीभ में गन्दगी जम जाती जाती है जिससे हमारे मुँह से बदबू आने लगती है। आप कुछ खाए उसके बाद दाँतों को अच्छी तरह से साफ़ करें, दाँतों की गंदगी मुँह की बदबू का बड़ा कारण है। ब्रश न करने से और कुल्ला न करने से हमारे मुँह में गंदगी जमा होने लगती है। आपको भले ही इस बात का अहसास न होता हो लेकिन जो लोग आपके साथ रहते है उन्हें जरुर इसका अहसास हो जाता है। मसूड़ों की बीमारी या मुँह के मसूड़े गलने लग जाते है तब भी हमारे मुँह से दुर्गन्ध आने लगती है, मुँह की बदबू आपके पेट सही न होने (अपच) से भी हो जाती है, कम पानी पीने से भी मुँह से बदबू का आना एक सामान्य बात है।
मुँह की बदबू को रोकने के कुछ उपायः
आप जब खाना खा लेते है या कुछ ऐसी चीजें खा लेते है जिसमे काफी अधिक ह्रद्बद्य होता है तो उसके बाद तुरंत आपको अच्छी तरह से कुल्ला जरुर करना चाहिए जिससे आपके मुँह में कुछ भी खाने का टुकड़ा न बचे जिससे आप बदबू से दूर रहे। सुबह उठने के उपरांत आप ब्रश जरुर करें और रात को खाने के बाद हमेशा ब्रश करें।
1. तुलसी का प्रयोग:
तुलसी का प्रयोग हमें मुँह की बदबू से बचाए रखता है। आप तुलसी के कुछ प8ाों को खाली पेट चबाये जिससे आपको मुँह में ताजगी मिलेगी और आपको बदबू से भी छुटकारा मिलेगा। आप तुलसी की चाय बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. पुदीने का प्रयोग:
पुदीने का इस्तेमाल हमेशा से मुँह की बदबू को दूर करने के लिए किया जाता है। पुदीने में काफी अच्छी खुशबू होती है जो अगर हम चबायें तो हमारे मुँह से भी मिंट की खुशबू आने लगती है।
3. सौंफ:
सौंफ के साथ अगर चीनी मिला दी जाए तो यह खाना सभी को पसंद है। अक्सर खाने के तुरंत बाद सौंफ खाने का रिवाज आपने जरुर देखा होगा। सौफ मुँह की दुर्गन्ध को दूर करने में काफी सहायक होती है।
4. इलायची:
मुँह की बदबू को तुरंत दूर करने का सबसे बढिय़ा तरीका है इलायची का सेवन करना। आपके मुँह से जब तेज दुर्गन्ध आती है तो आप इलायची का इस्तेमाल जरुर करे। इलायची को आप मुँह में लेकर चबा सकते हैं।
5. नींबू का प्रयोग:
नींबू आयुर्वेद में एंटीबायोटिक माना जाता है। एक ग्लास पानी में एक नींबू निचोड़ कर इस पानी से मुँह में गरारा करें और थोड़े पानी को पी भी ले इससे आपके मुंह के कीटाणु मर जाएँगे और पीने से पेट की समस्या भी ठीक होती है जिससे आपके मुँह की बदबू भी दूर हो जायेगी।
डाॅ. पूजा शर्मा B.A.M.S.











