भरावन सामग्री-
- 1 कटोरी बेसन
- लाल मिर्च,
- जीरा
- सौंफ,
- तिल्ली
- धनिया
- गरम मसाला
अन्य सामग्री-
- 1 कटोरी मैदा
- 1 कटोरी गेहूँ का आटा
- 2 चम्मच मोयन का तेल
- नमक
- अजवाइन
विधि-
क्रिस्पी नमकीन कचैरी बनाने के लिए सबसे पहले आटे में सभी सामग्री मिलाकर पूड़ी जैसा आटा गूंथकर अलग रख दें। अब भरावन तैयार करने के लिए बेसन में सारे मसालों के साथ इतना मोयन डालें कि उसकी गोली बन जाए। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करके इसकी छोटी-छोटी गोलियाँ बना लें।
अब आटे की लोई बनाकर पूरी बेलें, फिर उसमें बेसन की गोली रखकर हाथ से गोल-गोल दबाते हुए कचैरी बना लें। एक कड़ाही में तेल गरम करके धीमी आँच पर कचैरी कुरकुरी होने तक तल लें। गरमा-गरम कचैरी को चटनी के साथ पेश करें। इस कचैरी की खास बात यह है कि इन्हें आप सात-आठ दिनों तक आसानी से उपयोग में ला सकते हैं। आप चाहे तो इसमें चाट की सामग्री डलकर भी खा सकते हैं।











