गर्मियों का मौसम है तो जाहिर सी बात है हर वक्त गला सूखता रहता है। इन दिनों कुछ भी खाने से ज्यादा सिर्फ ठंडा-ठंडा पीने का मन करता है। लिहाजा मार्केट से खरीदकर कोल्ड ड्रिंक या पैक्ड जूस पीने की बजाए आप घर पर ही टेस्टी स्मूदी बना सकते हैं और वह भी वॉटरमेलन यानी तरबूज से। तरबूज, गर्मियों का सबसे फायदेमंद फल है। ऐसे में तरबूज खाने के साथ ही आप इसकी स्मूदी भी बना सकते हैं जिसे आप अपने मेहमानों को चीजी स्नैक्स या कटलेट के साथ सर्व कर सकते हैं।
सामग्री :
मैंगो जैम- 2 चम्मच
तरबूज- 2 कप (कटे हुए)
शहद- 1 चम्मच
पुदीने की पत्तियां- 2 शाखा
दही- 1 कप
आइस क्यूब- 3-4
विधि :
फूड प्रोसेसर में तरबूज के टुकड़े, शहद और पुदीने की पत्तियां डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें दही डालें और एक बार फिर अच्छी तरह से ब्लेंडर में मिक्स करें। सर्व करने से पहले मैंगो जैम को गिलास में अच्छी तरह से फैलाएं, बर्फ डालें और तैयार स्मूदी को गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
श्रीमती ज्योति राजानी
(कुकवेल कुकिंग क्लासेज)
57, श्रीराम नगर
हिरण मगरी, से.-14, उदयपुर
मो. : 98280-58200











