हम जब अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते और जो मन में आये वह चीज खाते है तब हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। अगर यह पाचन तंत्र खराब हो जाए तो हम जो कुछ भी खाते हैं, उसे सही ढंग से पचा नहीं पाएंगे। जिस कारण हमारे शरीर को जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिल पाएंगे फलस्वरूप हमारा शरीर बीमारियों से भर जाता है।
अधिक मात्रा में पानी पीये
हमारे लिए पानी बहुमूल्य है। अधिकतर लोग बहुत कम पानी पीते है। हमें एक दिन में लगभग 2 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आपका पाचन तन्त्र ठीक नहीं है तो आप इसे अधिक पानी भी पी सकते है। यह हमारे शरीर में पानी की मात्रा को पूरा करता है जिससे भोजन को पचने में आसानी होती है। इसलिए पानी पीये और भरपूर पीये।
अपनी दिनचर्या सही रखें
मनुष्य के लिए एक अच्छी दिनचर्या का होना बहुत आवश्यक है। अगर आपकी दिनचर्या संतुलित नहीं है तो आपको दिनभर कई छोटी दृ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पाचन तंत्र को आप बेहतर दिनचर्या से दूर कर सकते हो। सुबह से लेकर रात सोने तक अपनी दिनचर्या सही रखे। सही समय पर अपना भोजन ले।
रात को जल्दी सो जाएँ
कई लोग काम के चलते और कई अपनी गलत दिनचर्या के कारण देर रात जगे रहते है। वे जल्दी सोते नहीं और सुबह लेट में उठते है। देर रात तक जगे रहने से पाचन तन्त्र पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए रात को भोजन करने के बाद सो जाए। अगर देर रात तक जगे रहोगे तो आपका पाचन तंत्र का खराब होना तय है।
गहरी और अच्छी नींद ले
नींद का हमारे शरीर से गहरा नाता है। जिस तरह हमारे लिए भोजन करना जरुरी है ठीक उसी तरह हमारे लिए नींद भी जरुरी है। बिना अच्छी नींद के अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना करना भी मुश्किल है। इसलिए एक दिन में 8 से 9 घंटे की अच्छी नींद जरुर ले।
तनाव को रखें दूर
तनाव आज लोगो का बहुत बड़ा दुश्मन बन गया है। तनाव आदमी को अन्दर ही अन्दर दीमक की तरह खोखला कर देता है। जिससे व्यक्ति कई रोगों से घिर जाता है। अधिक तनाव लेने से पाचन तन्त्र खराब हो जाता है। इसलिए तनाव को अपनी लाइफ से दूर करे।
फास्ट फूड को कहे अलविदा
स्वाद हर कोई लेना चाहता है। इस स्वाद के चक्कर में हम लोग फास्ट फूड खाने लगते है। किसी को यह कम पसंद होता है तो किसी को ज्यादा। जिसको यह ज्यादा पसंद होता है वह खराब पाचन तन्त्र का शिकार बन जाता है।
शारारिक कार्य जरुर करें
अधिकतर पाचन तन्त्र खराब उन्हीं लोगो का होता है जो शारारिक काम नहीं करते हैं। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनका काम शारारिक नहीं होता। ऐसे लोग अपनी दिनचर्या में कुछ शारारिक काम कर सकते हैं। अगर काम नहीं है तो वे सुबह उठकर टहल सकते हैं। पैदल घूम सकते है या दौड़ लगा सकते हैं। इसके अलावा कोई स्पोर्ट्स या साइकिलिंग कर सकते हैं।
सही समय पर रोजाना भोजन करें
सही समय पर भोजन करना अच्छी सेहत की निशानी होती है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक आपका खाना खाने का समय निश्चित होना चाहिए। हमारा शरीर हमारे डेली रूटीन के हिसाब से खुद को ढाल लेता है। अगर हम कभी 1 घंटे पहले कभी एक घंटे बाद खाना खाये तो हमारा भोजन रोज अनियमित हो जाएगा। जो हमारे पाचन तन्त्र को गड़बड़ा देता है।
विकिशा शर्मा, आयुर्वेदाचार्य