सामग्री:
- 250 ग्राम ताजा दही,
- 50 ग्राम बेसन, 1
- चम्मच अदरक की प्यूरी,
- 1/2 कप सूखे
- हरे चने (उबले हुए),
- 1 आलू (कटा),
- 2-3 सुरजने की फली,
- 2 हरी मिर्च,
- 2 टेबल स्पून घी,
- 1 चुटकी हींग,
- कढ़ी पत्ते,
- 1/2 टी स्पून राई,
- नमक
- 2-3 पिसी लौंग।
विधि:
सबसे पहले दही को अच्छे से फेंटकर उसमें बेसन, नमक, पिसी लाल मिर्च और 2 कप पानी मिलाकर मिक्स कर लें। एक बर्तन में घी गर्म करें। हींग, राई, कढ़ी पत्ता, अदरक प्यूरी व हरी मिर्च डालें। राई तड़तड़ाने पर दही-बेसन का घोल डालें और लगातार हिलाते हुए पकाएं। उबाल आने पर सभी सब्जियां डालें।
धीमी आँच पर कढ़ी को 15 से 20 मिनट तक पकाएं। अब स्वादिष्ट कढ़ी तैयार है। इसे चपाती के साथ गरमा-गरम परोसिए। इन दिनों इस कढ़ी का मजा लीजिए और सर्दी- जुकाम, खाँसी को दूर भगाइए और स्वस्थ बने रहिए।











