उत्तराखंड भारत का एक खूबसूरत राज्य है और इसकी राजधानी देहरादून है। उत्तराखंड देवभूमि या देवों की भूमि के रूप में भी प्रसिद्ध है। उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश राज्य से पृथक कर एक अलग राज्य बनाया गया है, जिसे पहले उत्तरांचल के रूप में भी जाना जाता था। उत्तराखंड एक ऐसा स्थान है जो न केवल हिमालय की खूबसूरती का दावा करता है बल्कि एक सांस्कृतिक, सभ्यता और लोकाचार की भावना को भी प्रकट करता है। राज्य में ओक, बिर्च, चाँदी के फेयर के साथ-साथ यहाँ की खड़ी पहाड़ी, ढलानों पर चढ़ने का खूबसूरत अनुभव भी पर्यटक ले सकते हैं।
हरिद्वार
भारत के सात सबसे पवित्र शहरों में सम्मिलित हरिद्वार उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में गंगा नदी के तट पर स्थित एक खूबसूरत प्राचीन शहर है। हरिद्वार शहर के आश्रमों, मंदिरों और संकरी गलियों से संपन्न शहर है। लाखों की संख्या में भक्त पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाने आते हैं। प्रत्येक बारह वर्षों में एक बार हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध कुंभ के मेले का आयोजन किया जाता हैं। कुम्भ के मेले में शामिल होने और उसका आनंद लेने के लिए पूरे भारत वर्ष से पर्यटक आते हैं। कुम्भ का मेला हरिद्वार के अलावा भारत के मात्र तीन शहर प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में लगता हैं।
बद्रीनाथ
उत्तराखंड का पर्यटन स्थल बद्रीनाथ नर और नारायण पर्वत शृंखलाओं के बीचों-बीच नीलकंठ पर्वत शिखर पर स्थित चारों धामों में से एक तीर्थ स्थल हैं। बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित एक तीर्थस्थल है, जो प्रतिवर्ष लाखों तीर्थ यात्रियों की मेजबानी करता है। बद्रीनाथ धाम का उल्लेख विभिन्न वेदों में भी किया गया है। उत्तराखंड का पर्यटन स्थल बद्रीनाथ हिंदू पौराणिक कथाओं में उल्लेखित होने के कारण विशेष रूप से भगवान शिव से संबंधित है।
ऋषिकेश
ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य में स्थित हैं और यह गंगा और चंद्रभागा के अभिसरण के साथ साथ हिमालय की तलहटी में कई प्राचीन और भव्य मंदिरों के लिए दुनिया भर में जाना जाता हैं। इसके अलावा यह जगह लोकप्रिय कैफे, योग आश्रम और साहसिक खेलों का केंद्र भी है। ऋषिकेश आध्यात्मिक और एड्रेनालाईन पंपिंग का एक अनोखा है। पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड लोकप्रिय पर्यटक स्थल ऋषिकेश को भारत के एडवेंचर स्पोर्ट्स के केंद्र के रूप में भी विकसित किया गया है। क्योंकि यहां व्हाइट वाटर राफ्टिंग, फ्लाइंग फाॅक्स, माउंटेन बाइकिंग, बंजी जंपिंग आदि विकल्पों की शानदार भीड़ देखने को मिलती हैं।
नैनीताल
नैनीताल उत्तराखंड राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक हैं, जो कि कुमाऊं पहाड़ियों के बीच में स्थित एक विलक्षण पर्वतीय स्थल है। जिसे ‘नैनी झील’ के नाम से भी जाना जाता है। प्राकृतिक सुंदरता और झीलों की नगरी के रूप में प्रसिद्ध उत्तराखंड का नैनीताल बर्फ से ढकी पहाड़ियों और शांत झीलों के साथ एक आकर्षण उत्पन्न करता हैं। नैनीताल में साहसिक गतिविधियों को भी किया जा सकता है।
मसूरी
मसूरी पर्यटक स्थल दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी खूबियों और विशेषताओं के लिए अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहा है। गढ़वाल हिमालय पर्वत माला की तलहटी के बीचों-बीच स्थित मसूरी पर्यटक स्थल जिसे ‘‘क्वीन आॅफ द हिल्स’’ के नाम से भी जाना जाता है। मसूरी की ऊँचाई समुद्र तल से लगभग 7000 फीट है। पूरे वर्ष एक शांत और सुखद जलवायु का अनुभव कराता है।??