नवंबर का महीना भारत के पर्यटन के लिए सबसे बेहतर माना जाता है, क्योंकि इस महीने में मौसम ना तो ज्यादा गर्म होता है और ना ही बहुत ठंडा। नवंबर का महिना भारत में घूमने के लिए एक ऐसा समय होता है, जब आप देश के ऐतिहासिक से लेकर धार्मिक स्थलों तक, रहस्य-रोमांचक से लेकर पहाड़ी परिदृश्यों का साक्षात्कार करने तक, और नेशनल पार्को में वन्य जीवो के देखने से लेकर समुद्र तटो पर पर्यटन करने तक सभी गतिविधियों का आनन्द ले सकते है।
सुंदरवन नेशनल पार्क
यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में लिस्टेड सुंदरवन बंगाल का गौरव है जो दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगल के रूप में जाना जाता हैं। सुंदरवन नेशनल पार्क एक टाइगर रिजर्व और एक बायोस्फीयर रिजर्व भी है, जहाँ पर्यटक ‘राॅयल बंगाल टाइगर्स’ से लेकर खूबसूरत स्वर निकालने वाली नदियों और खूबसूरत प्राकृतिक परिवेश का आनंद उठा सकते हैं।
नवंबर का महिना सुंदरवन की ट्रिप के लिया ऐसा समय है जब आप इस जगह को इसके सबसे खूबसूरत रूप में देख सकते है इसके अलावा नवम्बर से शुरू होने वाली सर्दियों में अक्सर बंगाल टाइगर, जंगल बिल्ली, लोमड़ी, जंगली सूअर और चित्तीदार हिरण जैसे वन्य जीव धूप सेकते हुए नजर आते है जो इसे नवम्बर में घूमने के लिए इंडिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस में एक बनाती है। आसपास घूमने के लिए पर्यटन स्थलः
सुधान्याखाली वाच टावर
हाॅलिडे आइलैंड
कटका सुंदरवन
सजनेखली पक्षी अभयारण्य
ओरछा मध्यप्रदेश
ओरछा मध्य प्रदेश में बेतवा नदी के तट पर स्थित एक सुंदर शहर है जो अपने सुंदर महलों और शानदार मंदिरों के लिए जाना जाता है। ओरछा क्लासिक भित्ति चित्रों और चटेरिस (सेनोटाफ्स) के लिए प्रसिद्ध है, जो इसे घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाती है। नवम्बर का महिना ओरछा की यात्रा के लिए ऐसा समय होता है जब आप यहाँ के हिस्ट्रीकल प्लेस देखने के अलावा आसपास की सुन्दरता को भी अपनी आँखों में भर सकते है। ओरछा एक असली और प्राचीन दुनिया का आकर्षण है, जो वास्तव में देखने लायक है।
घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें
राजा महल
ओरछा किला
चतुर्भुज मंदिर
बोध गया
बोध गया बिहार का प्रमुख पवित्र स्थल है। बोधगया एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और एक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थल है, जहाँ भगवान बुद्ध ने आत्मज्ञान प्राप्त किया था। यदि आप बोधगया घूमने जाते है, तो आप यहाँ लाल पोशाक पहने दुनिया के विभिन्न हिस्सों के भिक्षुओं को देखेगें जो पवित्र धर्मग्रंथ बनाते हैं।
नवम्बर के महीने में बोधगया की यात्रा में पर्यटक शांति पूर्ण माहौल में समय व्यतीत करने के साथ साथ भगवान बुद्ध के उपदेशो का भी अनुभव कर सकते है। बोधगया एक ऐसा टूरिस्ट प्लेस है जहाँ बौद्ध धर्म को मानने वालों के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी ध्यान करने और प्राचीन पर्यटन स्थलों को देखने के लिए आते हैं।
प्रमुख पर्यटक आकर्षण:
महाबोधि मंदिर
बोधि ट्री राॅयल
भूटान मठ
जापानी मंदिर
आर्कियोलाॅजिक म्यूजियम
थाई मठ
जीरो अरुणाचल प्रदेश
जीरो अरुणाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पहाड़ी पर्यटन स्थल है जो ऑफबीट छुट्टियों के लिए इंडिया की परफेक्ट जगह है। नवंबर के महीने यह स्थान सुखद जलवायु के साथ अपने सबसे सुंदर रूप में होती है, जिसे कोई बार देख ले तो उससे नजर ना हटा पाये। जीरो अरुणाचल प्रदेश में एक विचित्र पुराना शहर है, जो अपा तानी जनजाति का घर है, और अपनी देवदार की पहाड़ियों और चावल के खेतों के लिए प्रसिद्ध है।
यदि आप अपने फ्रेंड्स या अपनी फैमली के साथ नवंबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें सर्च कर रहे है, तो यकीन मानिये जीरो नवम्बर में घूमने के लिए इंडिया के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है, जो अपनी अद्भुत और मनमोहनीय सुन्दरता के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें
तल्ली घाटी वन्यजीव अभयारण्य,
आर्किड अनुसंधान केंद्र,
शिव लिंग,
तारिन मछली फार्म
गोपाल लाल माली










