सामग्री
- बासमती चावल – 250 ग्राम
- पनीर – 150 ग्राम
- प्याज – 1
- मटर – 1/2 कप
- पालक – 2 कप (2 बंच)
- अदरक – 1 इंच
- लहसुन – 4-5
- हरी मिर्च – 2
- तेल – 25 ग्राम
- जीरा – 1 चम्मच
- बड़ी इलाइची – 2
- छोटी इलाइची – 2
- दालचीनी – 2 इंच
- लाॅन्ग – 2
- तेजपत्ता – 1
- मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
विधि: –
सबसे पहले चावल को धो ले और उसे 5 मिनट के लिए पानी में ही छोड़ दे। तब तक मिक्सी जार में पालक, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डाल दें और उसका पेस्ट बना ले। अब गैस पर पैन रखे और उसमे जीरा, बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, दालचीनी लाॅन्ग और तेजपत्ता को डाल दे और उसे थोड़ी देर भूनें। फिर उसमे प्याज को डाल दें और उसे थोड़ी देर भूनें। फिर उसमे पालक के पेस्ट को डाल दें और फिर उसमे हल्दी, मिर्च और नमक को डाल दें और उसे थोड़ी देर पकायें। उसमे पनीर और मटर डाल दें और उसे 2 मिनट तक पकायें। फिर उसमे चावल को छान कर डाल दें।
अब उसमे डेढ़ कप पानी डाल दें और उसे मिलायें। फिर उसे मध्यम आँच पे 8-10 मिनट के लिए ढककर पकायें और उसे फिर से ढककर 5 मिनट और धीमी आँच पर पकायें। फिर गैस को बंद कर दे और पुलाव को काटे वाले चमच से आराम से चला दें और फिर उसे ढक कर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब हमारा पालक पनीर पुलाव बन कर तैयार है। सावधानीः पुलाव में ज्यादा पानी नहीं डाले, नहीं तो वो गीला हो जाएगा और आपका पुलाव अच्छा नहीं बनेगा। पुलाव बनाने के बाद उसे कांटे वाले चमच से ही चलायें ताकि चावल टूटे नहीं।











