सामग्री: –
- 750 उस फुल क्रीम मिल्क
- 1 पीस कटा हुआ सेब
- 3 बड़ी चम्मच चीनी
- 1 मुट्ठीभर बारीक कटा हुआ बादाम
- 1 मुट्ठीभर बारीक कटा हुआ काजू
- 1 चुटकी भर हरी इलायची
विधि: –
सबसे पहले सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें और एक तरफ रख दें। एक पेन लें और पेन में दूध डालें और इसे उबलने दें। जब दूध आधा रह जाए तो आँच धीमी कर दें।जब दूध की मात्रा आधी रह जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब डाल दें। इसे अच्छे से मिक्स करें और 3-4 मिनट तक पकने दें। अब इसमें चीनी डालें और थोड़ी देर पकाएँ। फिर इसमें इलायची पाउडर मिलाएँ और कटे हुए बादाम-काजू डालकर कम से कम 1 मिनट तक पकने दें।
अब आपकी एप्पल रबड़ी तैयार है। इसे गर्म या ठंडा रूप में सर्व कर सकते हैं।